Search

 
 
 

हिमांशु सिंह हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय सख्त, CID एडीजी ने जमशेदपुर पहुंचकर की समीक्षा

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई जांच और कार्रवाई की समीक्षा की.
 

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई जांच और कार्रवाई की समीक्षा की.

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक के दौरान एडीजी ने स्पष्ट कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हो, ताकि दोषियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके.

 

एडीजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के दौरान पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी कुछ गंभीर बिंदु सामने आए हैं. जिन पुलिसकर्मियों पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही या समय पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप हैं, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

 

मामले की जांच में अब तक तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

समीक्षा बैठक के बाद एडीजी मनोज कौशिक स्वयं बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और अन्य पहलुओं की समीक्षा की. साथ ही जांच टीम को हर बिंदु पर गहन जांच करने का निर्देश दिया.

 

पुलिस मुख्यालय की सीधी निगरानी शुरू होने के बाद इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच और तेज हो गई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही