Search

 
 
 

Latehar News: पुलिस ने लगाई जन चौपाल, सामाजिक कुरीतियों को लेकर किया जागरूक

बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता को लेकर पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चला रही है. गुरूवार को बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार दास के नेतृत्व में चितरपुर के मुरगांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के प्रति हिंसा की जानकारी दी गयी.
 

Latehar: बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता को लेकर पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चला रही है. गुरूवार को बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार दास के नेतृत्व में चितरपुर के मुरगांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के प्रति हिंसा की जानकारी दी गयी. 

इसे भी पढ़ें:

थाना प्रभारी  दास ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक अपराध है. उन्हो ने कहा कि  यदि कहीं बाल विवाह कराने की सूचना मिलती तो इसकी जानकारी पुलिस को दें. इस अपराध को रोकने के लिए कानूनी प्रावधान है.

 

मौके पर सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह ने बाल शोषण या यौन दुर्व्यवहार, प्रताड़ना, उपेक्षा, शोषण, बाल श्रम की जानकारी दी. मौके पर सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, धाधु पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामवृक्ष उरांव, बाल विकास परियोजना सेविका, पंचावत प्रतिनिधि सहित चितरपुर, नावाडीह, मुरगांव के ग्रामीण महिला और पुरुष समेत कई लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही