Search

 
 
 

शिकायत कोषांग की अनुशंसा पर पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कई जिलों में इंस्पेक्टर की तैनाती

राज्य में विभिन्न जिला एवं इकाइयों में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण को लेकर सोमवार को अहम निर्णय लिया गया. पुलिस मुख्यालय में आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद कई पुलिस निरीक्षकों के तबादले की अनुशंसा की गई. इसके बाद राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया.
 

Ranchi : राज्य में विभिन्न जिला एवं इकाइयों में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण को लेकर सोमवार को अहम निर्णय लिया गया. पुलिस मुख्यालय में आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद कई पुलिस निरीक्षकों के तबादले की अनुशंसा की गई. इसके बाद राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यरत पुलिस निरीक्षकों ने अन्यत्र स्थानांतरण के लिए अलग-अलग माध्यमों से आवेदन दिया था. इन अभ्यावेदनों को शिकायत कोषांग की बैठक में गंभीरता से लिया गया और सभी मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में अधिकारियों ने प्रशासनिक आवश्यकता, कार्य संतुलन और संबंधित निरीक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की अनुशंसा की.

Uploaded Image

 

शिकायत कोषांग की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस स्थापना पर्षद ने भी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. इसके बाद आदेश जारी करते हुए संबंधित पुलिस निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित कर नए जिला या इकाई में पदस्थापित कर दिया गया है.

 

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूची में शामिल पुलिस निरीक्षकों को उनके नाम के सामने अंकित वर्तमान पदस्थापन स्थल (स्तंभ-3) से स्थानांतरित कर स्तंभ-4 में अंकित जिला अथवा इकाई में नई जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें और यथाशीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही