Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में पुलिस ने चलाया नशा के खिलाफ अनोखा अभियान

ऐसे अभियानों से ग्रामीण अब सीधे पुलिस से जुड़ रहे हैं और अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर रहे हैं. यह पहल पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद कर रही है, जो अपराध नियंत्रण और सामुदायिक सद्भाव के लिए बहुत जरूरी है.
Advertisement
Advertisement
नशा के खिलाफ अभियान के दौरान ग्रामीण व पुलिस.

Bahargora: बहरागोड़ा में पुलिस नशा के खिलाफ एक अनोखा अभियान चला रही है. इस के तहत  रविवार को बहरागाड़िया गांव में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों को जागरूक किया. इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, और सामाजिक कुरीतियों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी.

गांव की 120 महिलाओं को छाते भी बांटे

इस पहल के तहत, पुलिस ने गांव की 120 महिलाओं को छाते भी बांटे, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा और बढ़ा. इस कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

अपराध नियंत्रण और सामुदायिक सद्भाव के लिए जरूरी

पुलिस के अनुसार, ऐसे अभियानों से ग्रामीण अब सीधे पुलिस से जुड़ रहे हैं और अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर रहे हैं. यह पहल पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद कर रही है, जो अपराध नियंत्रण और सामुदायिक सद्भाव के लिए बहुत जरूरी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही