Search

 
 
 

तमाड़ में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Ranchi News: अभियान के दौरान विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की अवैध खेती न करें और अपने आसपास होने वाली ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित पुलिस/प्रशासन को दें.
 
जागरूकता अभियान

Ranchi News: तमाड़ में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईस्कूल, लुंगटू में अफीम की खेती नहीं करने को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की अवैध खेती न करें और अपने आसपास होने वाली ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित पुलिस/प्रशासन को दें. साथ ही ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

 

अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के साथ-साथ आमजन में जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही