Search

 
 
 

Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

जिले में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन में पूरी तैयारी कर ली है. प्रशासन की ओर से हजारीबाग सीसीआर से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें हजारीबाग उपयुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, सदर अनुमंडल अधिकारी  पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह सहित सभी थाना के थाना प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.
 

Hazaribagh: जिले में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन में पूरी तैयारी कर ली है. प्रशासन की ओर से हजारीबाग सीसीआर से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें हजारीबाग उपयुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, सदर अनुमंडल अधिकारी  पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह सहित सभी थाना के थाना प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. 

इसे भी पढ़ें: 

मुहर्रम पर्व के अवसर पर तैयारियों के बारे में उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में, अनुमंडल स्तर पर एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक की जा चुकी है जिसमें सबों ने आश्वस्त किया है कि अमन चैन से त्यौहार को मनाया जाएगा, सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. छड़वा मैदान में चलंत शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

 

 वहीं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि मुहर्रम को लेकर रूट का वेरिफिकेशन किया जा चुका है. मुहर्रम जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें और असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक भावना को आहत करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही