Search

 
 
 

रिम्स भर्ती अपडेट: विशेषज्ञ और सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों का 25 जून का वॉक-इन इंटरव्यू टला

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में विशेषज्ञ और सुपरस्पेशलिस्ट मेडिकल कंसल्टेंट्स की संविदा आधारित नियुक्ति के लिए 25 जून 2026 को होने वाला वॉक-इन इंटरव्यू अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
 

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में विशेषज्ञ और सुपरस्पेशलिस्ट मेडिकल कंसल्टेंट्स की संविदा आधारित नियुक्ति के लिए 25 जून 2026 को होने वाला वॉक-इन इंटरव्यू अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

रिम्स प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह इंटरव्यू कार्यालय पत्रांक-1087, दिनांक 10 जून 2026 के तहत आयोजित किया जाना था. हालांकि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इसे फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है.

 

संस्थान ने अभ्यर्थियों को बताया है कि इंटरव्यू की नई तिथि और अन्य जरूरी जानकारी अलग से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

 

रिम्स ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ताजा अपडेट के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट और जारी होने वाली सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही