Search

 
 
 

Chatra News: नशा करोबार के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Chatra News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वे लंबे समय से फरार चल रहे हैं.
 
आरोपी के घर चिपकाया नोटिस

Chatra News: सदर पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के पांच फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया. जिसमें बरैनी के सिरम बजरमरी गांव निवासी संजय यादव उर्फ टुनी यादव, कदले तिलैया गांव निवासी लालू गंझू, पटेर गांव निवासी परमेश्वर गंझू, किशोरी गंझू व बिनोद कुमार शामिल हैं. 

इसे भी पढ़ें:

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाते हुए उन्हें न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वे लंबे समय से फरार चल रहे हैं. एक माह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी. इश्तेहार चिपकाने के दौरान एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही