Search

 
 
 

रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 11 लोग हिरासत में

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े इनपुट मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पंडरा ओपी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मौके से बरामद डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है, ताकि साइबर अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके. इस कार्रवाई में सिटी एसपी, एएसपी कोतवाली समेत कोतवाली, डेली मार्केट, पंडरा और सुखदेव नगर थाने की पुलिस टीम मौजूद रही.
 
मीडिया से बात करते अधिकारी
  • 60 मोबाइल और करीब 5 लाख रुपये बरामद

Ranchi News : राजधानी रांची में साइबर अपराध की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की. यह कार्रवाई पंडरा ओपी क्षेत्र के पारासर टावर और तेल मिल गली में की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. मौके से करीब 60 मोबाइल फोन और लगभग 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े इनपुट मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पंडरा ओपी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मौके से बरामद डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है, ताकि साइबर अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके. इस कार्रवाई में सिटी एसपी, एएसपी कोतवाली समेत कोतवाली, डेली मार्केट, पंडरा और सुखदेव नगर थाने की पुलिस टीम मौजूद रही.

Uploaded Image

अपार्टमेंट में छापेमारी

 

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है. बरामद मोबाइल फोन, नकदी और दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी और आगे की जांच का इंतजार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही