Search

 
 
 

Ramgarh News:  हेहल गांव में पुलिस की छापेमारी, महुआ शराब की नष्ट

Ramgarh News: हेहल गांव में छापेमारी के दौरान अवैध महुआ शराब तथा शराब बनाने का समान मिला. पुलिस ने अवैध महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया.
 
महुआ शराब

Ramgarh News: अवैध शराब के खिलाफ बरकाकाना ओपी पुलिस ने गुरुवार को अभियान चला कर अवैध शराब को नष्ट किया. ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा को हेहल गांव में अवैध शराब बनाने व संग्रह करने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद ओपी प्रभारी के नेतृत्व में सूचना की जांच शुरू की गई. 

इसे भी पढ़ें: 

जांच के दौरान अवैध महुआ शराब तथा शराब बनाने का समान हेहल गांव में मिला. पुलिस ने अवैध महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया. ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. 

 

उन्होंने लोगों से अवैध शराब बनाने, बेचने तथा संग्रह करने की जानकारी देने की अपील की है. अभियान में सअनि परीक्षित महतो तथा पुलिस जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही