Search

 
 
 

Latehar News: पुलिस ने स्कूली बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के परियोजना प्लस टू स्कूल छिपादोहर में छिपादोहार पुलिस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया.
 
Latehar News

Latehar: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के परियोजना प्लस टू स्कूल छिपादोहर में छिपादोहार पुलिस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रम में 11वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद किया. उन्हें डायल 112, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, समाज के डायन बिसाही प्रथा, दहेज प्रथा एवं नए आपराधिक कानून 2023 के संबंध बताया गया. उन्हें सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी.

Uploaded Image

पुलिस अधिकारियों ने डायन-बिसाही प्रथा की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताडि़त करना एक दंडनीय अपराध है और इसमें सजा का प्रावधान है. उन्होंने बाल विवाह व बाल श्रम नहीं कराने की बात कही. कहा कि लड़कों की 21 वर्ष एवं लड़कियों की 18 वर्ष से पहले विवाह नहीं कराना चाहिए. छात्रों को नशापान से दूर रहने की सलाह दी गयी. इस विषय पर कुछ बच्चों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया. 

 

इसे भी पढ़ें: 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही