Search

 
 
 

Palamu News: अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों को नशे से दूर रहने की दी नसीहत

Palamu News: पलामू पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफीम की अवैध खेती और नशे के कारोबार से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस ने युवाओं के सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए ग्रामीणों से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की.
 
बच्चों को टॉफी देती पुलिस

Palamu News: पलामू में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मनातू थाना क्षेत्र के राजखेता गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया.

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती से होने वाले कानूनी नुकसान और इसके सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी. ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अफीम की खेती से दूर रहें और अपने क्षेत्र में कहीं भी इसकी अवैध खेती होने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के माध्यम से भी किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं. इसके लिए सरकार की ओर से किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

 

पलामू पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफीम की अवैध खेती और नशे के कारोबार से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस ने युवाओं के सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए ग्रामीणों से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही