Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दस साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल एटीएम बाइक समेत कैश बरामद

Advertisement
Advertisement

Deoghar: साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसके तहत साइबर थाना की पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें चितरा थाना क्षेत्र के सोनातर, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के घाघरा और जसीडीह थाना क्षेत्र शामिल हैं. जहां से दस साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को इस संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि, इन साइबर अपराधियों के पास से 13 मोबाइल, 22 सिम कार्ड, 1 एटीएम, एक ग्लैमर बाइक और 48.5 हजार रुपया कैश बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में 22 वर्षीय महेंद्र दास, 28 वर्षीय समीर महरा, 21 वर्षीय अजीत मंडल, 24 वर्षीय विनोद दास, 27 वर्षीय उमेश दास, 29 वर्षीय प्रमोद दास, 26 वर्षीय सुभाष दास, 21 वर्षीय मंटू दास, 24 वर्षीय अजय दास और 24 वर्षीय राजेन्द्र दास शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- घरों">https://lagatar.in/rain-water-entering-homes-builders-accused-of-blocking-the-way/70372/">घरों

में घुस रहा बरसात का पानी, बिल्डरों पर रास्ता रोकने का आरोप

साइबर अपराधी ठगी के लिए अपनाते हैं तरह-तरह के हथकंडे

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में महेंद्र, समीर, अजय और विनोद पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं. इसके अलावा एसपी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इन साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है. इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल-पे का भी सहारा लिया जाता है. साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी.

देखिए वीडियो-

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही