Search

 
 
 

Chatra News: फर्जीवाड़े के आरोपी भाजपा नेता श्रीनिवास को पुलिस ने भेजा जेल

भाजपा नेता सह पत्थर व्यवसायी श्रीनिवास को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. श्रीनिवास पर अंचल कार्यालय का फर्जी दस्तावेज हाइकोर्ट में प्रस्तुत करने से संबंधित एफआईआर हंटरगंज थाना में दर्ज है.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra: भाजपा नेता सह पत्थर व्यवसायी श्रीनिवास को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. श्रीनिवास पर अंचल कार्यालय का फर्जी दस्तावेज हाइकोर्ट में प्रस्तुत करने से संबंधित एफआईआर हंटरगंज थाना में दर्ज हुई थी. 

Uploaded Image

यह मामला अंचल निरीक्षक के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 17/26 के तहत दर्ज किया गया. जिसमें सीओ के फर्जी हस्ताक्षर और सरकारी मोहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है.

इसे भी पढ़ें: 

इसी मामले में हंटरगंज थाना पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार किया और चतरा न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश पर उन्हें मंडल कारा चतरा भेज दिया गया.

 

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में श्रीनिवास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है.

 

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद शत्रु ने कहा कि जो व्यक्ति सामाजिक और राजनीतिक कार्यों मे सक्रिय है. उसे किसी बड़े क्रिमिनल की तरह ट्रीट करना दुर्भाग्यपूर्ण है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही