Search

 
 
 

रांची में हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई, वसूला जुर्माना

Ranchi News: नेवरी गोलचक्कर, तिलता चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे लापरवाही से खड़े कई भारी वाहन मिले. पुलिस ने संबंधित वाहनों पर जुर्माना लगाया और चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि हाईवे या प्रमुख सड़कों पर बिना सुरक्षा व्यवस्था के भारी वाहन खड़ा करने से हादसे का खतरा बढ़ता है.
 
हाईवे किनारे खड़े भारी वाहन

Ranchi News: राजधानी में सड़क और हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वाहनों की जांच की गई.

 

नेवरी गोलचक्कर, तिलता चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे लापरवाही से खड़े कई भारी वाहन मिले. पुलिस ने संबंधित वाहनों पर जुर्माना लगाया और चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी.

 

इसे भी पढ़ें - 

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि हाईवे या प्रमुख सड़कों पर बिना सुरक्षा व्यवस्था के भारी वाहन खड़ा करने से हादसे का खतरा बढ़ता है. खासकर रात के समय रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर और पार्किंग लाइट के बिना खड़े वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

 

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन मिलने पर जुर्माने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही