Search

 
 
 

रिम्स में दो दिन से पानी की सप्लाई बंद, वार्डों में मरीज और परिजन परेशान

Ranchi News : पानी नहीं मिलने से मरीजों और परिजनों को बोतल लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कई लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
 
रिम्स

Ranchi News : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बीते दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है. इससे अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पानी नहीं मिलने से मरीजों और परिजनों को बोतल लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कई लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

 

अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है. ऐसे में लगातार दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद रहने से परेशानी और बढ़ गई है. वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजन पानी की व्यवस्था के लिए बाहर से पानी लाने को मजबूर हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही