Search

 
 
 

रिम्स के रैन बसेरा को मिलेगा नया रूप, 70 लाख की लागत से होगा कायाकल्प

Ranchi News: भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए 70 लाख रुपये से ज्यादा की लागत तय करते हुए टेंडर जारी कर दिया है. इसी महीने के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद अक्टूबर महीने से जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा.
 
रिम्स रैन बसेरा

Ranchi News: रिम्स परिसर में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए बना रैन बसेरा अब जल्द ही नए रूप में नजर आएगा. सालों से रखरखाव न होने की वजह से यह भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और यहां ठहरने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अब इसकी सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. 

 

भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए 70 लाख रुपये से ज्यादा की लागत तय करते हुए टेंडर जारी कर दिया है. इसी महीने के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद अक्टूबर महीने से जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

पूरी तरह बदलेगी भवन की तस्वीर

काम शुरू होने के बाद रैन बसेरा का कोई हिस्सा पुराना नहीं छोड़ा जाएगा. फर्श उखड़वाकर नया बनाया जाएगा और पुराने खराब दरवाजों की जगह नए दरवाजे लगाए जाएंगे. भवन की बाहरी और भीतरी दीवारों पर रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी, ताकि देखने में भी यह जगह साफ-सुथरी और आकर्षक लगे. इसके अलावा जहां भी मरम्मत की जरूरत होगी, वह काम भी साथ ही पूरा किया जाएगा.

 

अभी क्या है हाल

फिलहाल रैन बसेरा की हालत ऐसी है कि इसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि यहां रहना कितना कठिन है. बाहर से भवन बुरी तरह टूटा-फूटा दिखता है, वहीं अंदर फर्श और दरवाजों की हालत भी बेहद खराब है. बावजूद इसके रिम्स में भर्ती मरीजों के परिजन मजबूरी में यहीं रहने को विवश हैं, क्योंकि शहर में रुकने का कोई और सस्ता ठिकाना उनके पास नहीं होता.

 

मरीजों के परिजनों को मिलेगी राहत

विभाग की योजना के मुताबिक, जैसे ही कायाकल्प का काम पूरा होगा, दूर-दराज से इलाज के लिए रिम्स पहुंचने वाले मरीजों के परिजनों को रहने के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक जगह मिल सकेगी. लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे इस भवन के लिए यह पहल राहत भरी मानी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही