Search

 
 
 

डीडी बार हत्याकांड: आरोपी नीरज सिंह के मददगारों पर पुलिस का शिकंजा, CDR जांच शुरू

जमशेदपुर के बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हिमांशु और प्रत्युष पर हुए जानलेवा हमले की जांच अब आरोपियों की फरारी के दौरान उन्हें मिले संभावित सहयोग और संपर्कों तक पहुंच गई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हिमांशु और प्रत्युष पर हुए जानलेवा हमले की जांच अब आरोपियों की फरारी के दौरान उन्हें मिले संभावित सहयोग और संपर्कों तक पहुंच गई है. सभी आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस ने उनके कथित स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर केस डायरी जमा कर दी है. अब मामले में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें: 

जांच के अगले चरण में पुलिस नीरज सिंह के साथ फरारी के दौरान मौजूद रहे दो लोगों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीरज ने पूछताछ में बताया है कि फरार रहने के दौरान वह शशांक शेखर और हर्जित सिंह के साथ हिमाचल प्रदेश गया था. इसके बाद राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

 

नीरज के इस बयान के बाद पुलिस ने शशांक शेखर और हर्जित सिंह के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच शुरू कर दी है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि फरारी के दौरान नीरज किन लोगों के संपर्क में था और उसने किन-किन लोगों से बातचीत की थी.

 

पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि शशांक शेखर और हर्जित सिंह भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं. दोनों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक दोनों के संबंध में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

 

फिलहाल पुलिस डीडी बार हमले की मूल घटना की जांच के साथ आरोपियों के फरार रहने के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों और संभावित मदद की भी पड़ताल कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही