Search

 
 
 

Political News: 12 मई को प्रदर्शन की तैयारी को लेकर BJP की हुई बैठक

रांची पश्चिमी जिला भाजपा की बैठक निजी होटल में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 मई को पानी और बिजली की समस्या को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर होने वाले प्रदर्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई.
 

Ranchi: रांची पश्चिमी जिला भाजपा की बैठक निजी होटल में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 मई को पानी और बिजली की समस्या को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर होने वाले प्रदर्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई.

 

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. उन्होंने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को बूथ, मंडल और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए. बैठक में पूर्व मंत्री मनोज महतो वाजपेयी सहित कई प्रदेश और जिला स्तर के नेता मौजूद रहे. सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने पर विचार साझा किए.

 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सतीश साहू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुधाकर चौबे ने किया. बैठक में कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही