Search

Political News : विधानसभा के अंदर कांग्रेस कर रही राजनीतिक ड्रामा- BJP

Ranchi : झारखंड विधानसभा बुधवार को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील नजर आई. एक ओर विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता निर्दलीय राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए.
 
भाजपा ने मांग की कि या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर किया जाए या फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समान अवसर दिया जाए. बीजेपी ने इस पूरे मामले पर कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा बताया और कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है.

Uploaded Image

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा ने निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी का समर्थन परिस्थितियों को देखते हुए किया है. उन्होंने दावा किया कि नाथवानी दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और झारखंड के विकास से जुड़े कई कार्यों में उनकी भूमिका रही है. भाजपा का मानना है कि उनका नामांकन पूरी तरह वैध है और कांग्रेस बेवजह आपत्ति दर्ज कर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है.

विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं को विधानसभा के अंदर प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा रही है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है. भाजपा ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए समान अवसर की मांग की और कहा कि लोकतंत्र में सभी दलों को अपनी बात रखने का अधिकार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही