Search

 
 
 

Political News: भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कहा – घड़ियाली आंसू ना बहाए विपक्ष

Ranchi: झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की नहीं बल्कि केवल राजनीतिक अवसर की चिंता है. राकेश सिन्हा ने कहा कि जो पार्टी 12 वर्षों से केंद्र और 17 साल राज्य की सत्ता में रही और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करती रही
 

Ranchi: झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की नहीं बल्कि केवल राजनीतिक अवसर की चिंता है. राकेश सिन्हा ने कहा कि जो पार्टी 12 वर्षों से केंद्र और 17 साल राज्य की सत्ता में रही और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करती रही, वही आज सड़क पर उतरकर घड़ियाली आंसू बहा रही है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में झारखंड के बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति खराब हुई थी. आज राज्य सरकार लगातार खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, जलापूर्ति योजनाओं को सुधारने और बिजली व्यवस्था मजबूत करने का काम कर रही है.

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नल जल योजना के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं देने के बाद भाजपा अब सड़कों पर आंदोलन कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का माध्यम बन गया है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि जनता जानती है कि गर्मी और बढ़ती मांग के कारण कई जगह बिजली की समस्या बनी है. लेकिन राज्य सरकार राहत देने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले यह जवाब देना चाहिए कि केंद्र ने झारखंड के ऊर्जा और पेयजल परियोजनाओं के लिए कितनी सहायता दी है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई नीति और मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह हर जनसमस्या को राजनीति का विषय बना रही है. राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही