Search

 
 
 

Ranchi News : लापता अदिति की खोजबीन जारी, पुलिस ने नहीं की मौत की पुष्टि

सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे का शव बरामद होने की खबर वायरल हुई थी. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, जांच के दौरान गाड़ीगांव स्थित नाले से एक टुकड़ा बरामद किया है. बरामद टुकड़े को फॉरेंसिक के लिए भेजा जा रहा है.
 

Ranchi :  सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे का शव बरामद होने की खबर वायरल हुई थी. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, जांच के दौरान गाड़ीगांव स्थित नाले से एक टुकड़ा बरामद किया है. बरामद टुकड़े को फॉरेंसिक के लिए भेजा जा रहा है.

 

पारस राणा ने कहा कि एनडीआरएफ और अन्य टीमें बच्ची की खोजबीन करने में लगी हुई है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि बच्ची का कुछ पता चल सके. बताया कि जो नाले के पास से टुकड़ा बरामद किए गए हैं, उसमें मशल्स व मांस ज्यादा पुराने नहीं लग रहे हैं. हड्डियां भी लगी हुई है, जिसमें कुत्ते लगे हुए थे.    

 

वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि घटनास्थल से जो टुकड़ा बरामद किया है, वह बच्ची का है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया से आग्रह किया कि बिना पुष्टि के खबर ना चलाएं.    

 

बता दें कि कोकर से बीते रविवार को बच्ची लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने सदर थाना में सूचना दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. साथ ही पुलिस ने बच्ची का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही