Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : लापता बच्ची के परिजन से मिले आदित्य साहू, सुरक्षित बरामदगी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

Ranchi :  रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 से बीते कई दिनों से लापता 18 माह की मासूम बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.  प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भाजपा इस दुख की घड़ी में उनके साथ है. 

 

आदित्य साहू ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस मामले को बेहद चिंताजनक और दर्दनाक बताते हुए कहा कि एक मासूम की जिंदगी दांव पर लगी है. लेकिन सरकार और प्रशासन सुस्त बैठी है. 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्ची की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 36 घंटे के भीतर बच्ची की सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा.

 

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा न्याय मिलने तक इस मामले में लगातार आवाज उठाती रहेगी. इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, विधायक सीपी सिंह, रांची की महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार भी मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही