Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: सचिवालय के Cadre Review Committee की बैठक कल

Ranchi: सचिवालय सेवा संवर्ग के उच्च पदों के सृजन के लिए गठित Cadre Review Committe की बैठक 12 मई को होगी. कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने इससे संबंधित सूचना समिति के सदस्यों को दे दी है. इससे पहले कमेटी की बैठक पांच मई को आयोजित की गयी थी. लेकिन समय पर सूचना नहीं देने की वजह से समिति की बैठक नहीं हुई थी.

उल्लेखनीय है कि सचिवालय सेवा संवर्ग के लिए उप-सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के उच्च पदों का सृजन किया जाना है. विभिन्न विभाग द्वारा इन पदों के लिए बतायी गयी आवश्यकता के आधार पर पदों के सृजन के लिए प्रक्रिया चल रही थी. लेकिन Cadre Review Committe में सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था.

सचिवालय सेवा संघ द्वारा इसका विरोध करने के बाद समिति में संघ के पदाधिकारियों को शामिल किया गया. कार्मिक विभाग ने कमेटी में संघ के अध्यक्ष रितेष कुमार सिंह और महासचिव राजेश कुमार सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया है. कमेटी में सचिवालय सेवा संवर्ग के लिए उप-सचिव के अतिरिक्त 46 पद और संयुक्त सचिव के 25 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर विचार किया जाना है. फिलहाल सचिवालय सेवा संवर्ग के लिए उपसचिव के 54 और संयुक्त सचिव के 23 पद सृजित हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही