Search

 
 
 

Ranchi News: मुख्यमंत्री को पत्र लिख आदित्य साहू ने ट्रेजरी घोटाले पर CBI जांच की मांग की

Ranchi: झारखंड में सामने आए कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों से ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की जो जानकारी सामने आ रही है, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है.
 

Ranchi: झारखंड में सामने आए कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों से ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की जो जानकारी सामने आ रही है, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि यह मामला संयुक्त बिहार के चर्चित पशुपालन घोटाले की याद दिलाता है और इसकी गंभीरता उससे भी बड़ी हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि महालेखाकार की रिपोर्ट से साफ संकेत मिल रहे हैं कि गड़बड़ी का दायरा काफी बड़ा है और इसमें केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि सिस्टम से जुड़े प्रभावशाली लोगों की भूमिका भी हो सकती है.

 

भाजपा ने राज्य सरकार की अब तक की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. पार्टी का कहना है कि सरकार सिर्फ औपचारिक कदम उठाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. भाजपा ने आरोप लगाया कि कुछ छोटे कर्मचारियों या पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी दिखाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है, जबकि जरूरत निष्पक्ष और व्यापक जांच की है.

 

पत्र में भाजपा ने राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है. इसमें यह जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया है कि किन जिलों में कितनी अवैध निकासी हुई, महालेखाकार ने किन गड़बड़ियों की ओर इशारा किया और अब तक किन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है.

 

आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री से पांच बड़े सवालों के जवाब भी मांगे हैं. इनमें अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों की जांच की स्थिति, ई-कुबेर पोर्टल में कथित छेड़छाड़, डीडीओ और ट्रेजरी अधिकारियों की भूमिका, ऑडिट प्रक्रिया और जांच समितियों की समयसीमा जैसे मुद्दे शामिल हैं.

 

भाजपा ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों पर वित्तीय निगरानी और ऑडिट की जिम्मेदारी थी, वही अब सवालों के घेरे में हैं. पार्टी ने कहा कि सरकार केवल यह कहकर नहीं बच सकती कि जांच जारी है. पत्र के अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि राज्य सरकार जल्द से जल्द CBI जांच की अनुशंसा करे ताकि पूरे घोटाले का सच सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही