Search

 
 
 

Political News : दिलीप घोष ममता पर हमलावर, बोले-15 साल में कोई काम नहीं किया

पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है. वहीं दूसरी तरफ ममता को करारी हार मिली है. चुनावी नतीजों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.
 

Lagatar Desk :  पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है. वहीं दूसरी तरफ ममता को करारी हार मिली है. चुनावी नतीजों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. 

 

खड़गपुर से जीत हासिल करने वाले भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कि बंगाल की जनता ने ममता को 15 साल तक शासन करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने अपेक्षित काम नहीं किया.

 

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने पूरी मेहनत से निभाया और जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला है. भारी बहुमत से मिली जीत के बाद लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं. 

 

 

नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए करूंगा काम : सुवेंदु अधिकारी

वहीं भाबानीपुर और नंदीग्राम से विजयी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने करीब 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. उनके अनुसार, नंदीग्राम के हिंदू मतदाताओं ने उन्हें समर्थन दिया.

 

जबकि मुस्लिम वोट तृणमूल कांग्रेस को मिले. उन्होंने दावा किया कि वे क्षेत्र के हिंदुओं के लिए काम करेंगे और टीएमसी के खत्म होने की बात भी कही. 

 

भय, घुसपैठ व तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ जनता का संदेश : शाह

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी नतीजें आने के बाद पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम भय, घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है. 

 

इस नतीजे से उन राजनीतिक दलों को सबक मिलेगा जो भय, घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं. 


जीत का श्रेय पीएम व गृह मंत्री को जाता : सूर्यबंशी

उधर ओडिशा के मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने भी इस जीत पर प्रतिक्रिया दी.  उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस कथन को याद किया जिसमें उन्होंने गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा सरकार बनने की बात कही थी.

 

उन्होंने इस जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी, अमित शाह, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही