Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के बीच जिलों का आवंटन किया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि गिरिडीह जिले का प्रभार आभा सिन्हा, कोडरमा का विजय यादव, हजारीबाग का राजीव रंजन प्रसाद और चतरा का केदार पासवान को दिया गया है.
रामगढ़ जिले की जिम्मेदारी शिव कुमार भगत, बोकारो ग्रामीण की संजय पांडेय, बोकारो शहरी की शमशेर आलम, धनबाद ग्रामीण की राकेश किरण महतो और धनबाद शहरी की शकील अख्तर अंसारी को सौंपी गई है.
इसी तरह रांची महानगर का प्रभार धर्मराज राम, रांची ग्रामीण का रियाज अंसारी, लोहरदगा का अलोक कुमार दूबे, खूंटी का चैतु उरांव, गुमला का शमशेर आलम और सिमडेगा का डॉ. अजय नाथ शाहदेव को दिया गया है.
पलामू जिले की जिम्मेदारी विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा की सुरजीत नागवाल, लातेहार की निरंजन पासवान, पूर्वी सिंहभूम की शशि भूषण राय, पश्चिमी सिंहभूम की धर्मेंद्र सोनकर और सरायकेला-खरसावां की बेलस तिर्की को सौंपी गई है.
देवघर जिले का प्रभार रविंद्र झा, दुमका का अशोक वर्मा, जामताड़ा का बादल पत्रलेख, साहेबगंज का मुन्नम संजय और पाकुड़ का जमील अख्तर को दिया गया है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कहा है कि सभी पदाधिकारी संबंधित जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर संगठन को बूथ और ग्रासरूट स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment