Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Political News: चुनाव खत्म होते ही जनता को त्याग का उपदेश दे रही मोदी सरकार: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव तक सरकार ने आर्थिक हालात पर चुप्पी साधे रखी और अब चुनाव खत्म होते ही जनता को त्याग का उपदेश दिया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव तक सरकार ने आर्थिक हालात पर चुप्पी साधे रखी और अब चुनाव खत्म होते ही जनता को त्याग का उपदेश दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार अब लोगों को पेट्रोल बचाने, सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्राएं रोकने और खर्च कम करने की सलाह दे रही है. जिससे उसकी आर्थिक विफलता साफ दिखाई दे रही है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि अगर देश में आर्थिक और वैश्विक संकट पहले से था, तो सरकार ने चुनाव से पहले जनता को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी. उन्होंने आरोप लगाया कि 5 राज्यों के चुनाव को देखते हुए सरकार ने वास्तविक स्थिति छिपाई और चुनाव खत्म होने के बाद जनता पर बोझ डालना शुरू कर दिया.

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति भी हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. जिन देशों को कभी भारत का करीबी मित्र बताया जाता था. वहीं, अब दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. इसका असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि सरकार ने विश्वगुरु, न्यू इंडिया और 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी जैसे बड़े दावे किए, लेकिन आज महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता को विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री खुद विदेश दौरों पर जा रहे हैं. अगर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग जरूरी हैं, तो सरकार को भी उसका पालन करना चाहिए.

 

झामुमो ने कहा कि जनता लगातार महंगाई, टैक्स और बेरोजगारी का बोझ झेल रही है और अब सरकार उनसे त्याग की उम्मीद कर रही है. पार्टी ने कहा कि देश को भाषण नहीं, बल्कि जवाब और राहत की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही