Search

 
 
 

Dhanbad News: PM मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल, BJP ने की कार्रवाई की मांग

पेपर लीक विवाद और छात्रों के भविष्य को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच धनबाद में बुधवार को सियासी पोस्टर वॉर शुरू हो गया. शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे पोस्टर लगाए गए.
 
प्रधानमंत्री के खिलाफ लगे पोस्टर

Dhanbad: पेपर लीक विवाद और छात्रों के भविष्य को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच धनबाद में बुधवार को सियासी पोस्टर वॉर शुरू हो गया. शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे पोस्टर लगाए गए.

Uploaded Image

पोस्टर के बगल में लिखा NSUI का नाम

पोस्टरों के बगल में NSUI का नाम भी अंकित है. इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भाजपा और एबीवीपी ने पोस्टरों की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

बुधवार को विभिन्न इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने लगाए गए एक पोस्टर में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे और उसके साथ AK-47 की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई थी.

Uploaded Image

पोस्टरों की भाषा और उनमें प्रयुक्त प्रतीकों को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने लगाए और पोस्टर के बगल में लिखा नाम का उनसे वास्तविक संबंध है या नहीं .

इसे भी पढ़ें: 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पोस्टरों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस तरह की सामग्री लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. संगठन का कहना है कि पोस्टर में हथियार की तस्वीर का इस्तेमाल भय का माहौल बनाने का प्रयास है. एबीवीपी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

भाजपा के जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुनियोजित तरीके से गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है.

 

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से उठाएगी और सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराएगी. साथ ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पोस्टरों को लेकर धनबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही