Search

 
 
 

नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम से मिलकर जताया शोक, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ramgarh News: नेमरा पहुंचने वालों में विधायक प्रदीप यादव, जनार्दन पासवान और मंगल कालिंदी शामिल रहे. इनके अलावा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और बन्ना गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की. पूर्व सांसद घूरन राम, शैलेंद्र महतो, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और रवींद्र कुमार पांडेय भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
 
सीएम से मिले नेता व अधिकारी

Ramgarh News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचना जारी रहा. विभिन्न दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की.

इसे भी पढ़ें: 

नेमरा पहुंचने वालों में विधायक प्रदीप यादव, जनार्दन पासवान और मंगल कालिंदी शामिल रहे. इनके अलावा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और बन्ना गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की. पूर्व सांसद घूरन राम, शैलेंद्र महतो, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और रवींद्र कुमार पांडेय भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. पूर्व विधायक समरी लाल और अपर्णा सेनगुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत रूपी सोरेन को नमन किया.

 

इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नेताओं और अधिकारियों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. रूपी सोरेन के निधन से शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने अपनी सहानुभूति जताई. नेमरा में राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही