Search

 
 
 

BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों के कोटे को लेकर गरमाई राजनीति, आंदोलन की तैयारी

Ranchi: बीआईटी मेसरा में झारखंडी छात्रों के लिए वर्षों से लागू 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा समाप्त किए जाने के निर्णय का छात्र नेता वसीम अंसारी ने कड़ा विरोध किया है. उन्होंने इस फैसले को झारखंड के छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे दयनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. वसीम अंसारी ने कहा कि वे इस निर्णय का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हैं और झारखंड सरकार से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं.
 

Ranchi: बीआईटी मेसरा में झारखंडी छात्रों के लिए वर्षों से लागू 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा समाप्त किए जाने के निर्णय का छात्र नेता वसीम अंसारी ने कड़ा विरोध किया है. उन्होंने इस फैसले को झारखंड के छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे दयनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

 

वसीम अंसारी ने कहा कि वे इस निर्णय का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हैं और झारखंड सरकार से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं. उन्होंने बीआईटी मेसरा प्रशासन और कुलपति (वाइस चांसलर) को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि झारखंडी छात्रों के लिए पहले की तरह 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा बहाल किया जाए.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती पर स्थापित बीआईटी मेसरा जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में यदि झारखंड के छात्रों को पर्याप्त अवसर नहीं मिलेगा, तो राज्य के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर सीमित हो जाएंगे. उनका आरोप है कि संस्थान की नई नीति झारखंडी छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है.

 

छात्र नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर होम स्टेट कोटा को पुनः लागू नहीं किया गया, तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी सहित व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संस्थान प्रशासन की होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही