Search

 
 
 

दिल्ली में पॉल्यूशन ने फिर दी दस्तक, आनंद विहार में एयर क्वालिटी 418 पर पहुंचा, बारिश से आया था सुधार

 
New Delhi : दिल्ली में वायु प्रदूषण ने फिर से दस्तक देनी शुरू कर दी है. वायु की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है. वहीं सोमवार को दिल्ली में धुंध देखी गई थी. आनंद विहार में एयर क्वालिटी 418 पर पहुंच गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी 418 रही. वहीं सोमवार को 405 थी. वहीं दूसरे दिन आनंद विहार देश की राजधानी दिल्ली का सबसे प्रदूषित स्थान रहा. माना जा रहा है कि आने वाले समय में एयर क्वालिटी और खराब हो सकती है. जिससे लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. ( देश">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">देश

- विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - क्वीन">https://lagatar.in/queen-elizabeth-iis-funeral/">क्वीन

एलिजाबेथ-II का हुआ अंत‍िम संस्‍कार

प्रदूषण बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य होता है प्रभावित 

बता दें कि वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है. वहीं मरीजों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वायु की गुणवत्ता के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है.दिल्ली के अधिकांश क्षेत्र में एयर क्वालिटी 100 से अधिक रही. जिससे फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगों जैसी बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-two-died-due-to-lightning-in-balumath/">लातेहार

: बालूमाथ में वज्रपात से दो की मौत

रविवार शाम को AQI 50 रिकॉर्ड किया गया था

गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार आया था. रविवार शाम को 7 बजे के करीब AQI 50 रिकॉर्ड किया गया था, जो कि `अच्छी` श्रेणी में आता है. वहीं मौसम विभाग की माने से तो दिल्ली में 21 सितंबर से फिर हवाओं की रफ्तार बढ़ने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.साथ ही तापमान में गिरावट और प्रदूषण का स्तर अच्छा या संतोषजनक रहने का अनुमान लगाया गया था. बता दें कि वायु की गुणवत्ता अगर शून्य से 50 के बीच है तो अच्छा माना जाता है. वहीं 51 से 100 के बीच संतोषजन, 101से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-agents-were-running-the-school-for-13-years-two-teachers-suspended/">हजारीबाग:

13 वर्षों से एजेंट रख चला रहे थे स्कूल, दो शिक्षक सस्पेंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही