Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Polytechnic Entrance: झारखंड पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 19 मई से आवेदन शुरू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (PECE-2026) की अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य के सरकारी, महिला, पीपीपी मोड एवं गैर-सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू होगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (PECE-2026) की अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य के सरकारी, महिला, पीपीपी मोड एवं गैर-सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू होगी.

 

अभ्यर्थी 17 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन पत्र में सुधार के लिए 18 और 19 जून का समय निर्धारित किया गया है. परीक्षा 5 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी.

 

यह परीक्षा रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो और पलामू समेत विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी. प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

 

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक/10वीं पास होना जरूरी है. 2026 में 10वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नामांकन के समय पास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा.

 

खनन अभियंत्रण शाखा के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अन्य शाखाओं में कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है. अभ्यर्थी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही