Search

 
 
 

Ramgarh News : शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा, पिता ने थाना में की शिकायत

थाना में दिए गये आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की सुबह छात्र प्रतिदिन की तरह स्कूल गया था. किसी दूसरे छात्र के धक्का देने से वह गिर पड़ा. आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार झा ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया है.
 
पीड़ित छात्र.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगा है. छात्र के पिता ने रजरप्पा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.


जानकारी के अनुसार, बड़कीपोना हरि मंदिर टोला निवासी पप्पू कुमार का पुत्र सत्यम कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में में छठी कक्षा का छात्र है. थाना में दिए गये आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की सुबह छात्र प्रतिदिन की तरह स्कूल गया था. किसी दूसरे छात्र के धक्का देने से वह गिर पड़ा. आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार झा ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया है.

 


आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से परिवार को घटना की सूचना तक नहीं दी गयी. जब छात्र रोते हुए घर पहुंचा, तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2024 में भी उक्त शिक्षक ने एक छात्र के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसके कान से खून निकलने लगा था. उस समय इलाज में काफी खर्च हुआ था, लेकिन मामले को शांत करा दिया गया था. परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इधर, विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि यदि जांच में शिक्षक की गलती सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही