Search

 
 
 

बोकारो एयरपोर्ट से जल्द उड़ान की संभावना, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बोकारो एयरपोर्ट शुरू होने की एक बार फिर संभावनाएं बढ़ गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के सिविल एविएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एस के सिन्हा आज मंगलवार को बोकारो पहुंचे और बोकारो स्टील प्रबंधन के अधिकारी और बोकारो डीसी अजय नाथ झा के साथ स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद सभी अधिकारियों ने एक बैठक भी की.
 

Bokaro  :  बोकारो एयरपोर्ट शुरू होने की एक बार फिर संभावनाएं बढ़ गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के सिविल एविएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एस के सिन्हा आज मंगलवार को बोकारो पहुंचे और बोकारो स्टील प्रबंधन के अधिकारी और बोकारो डीसी अजय नाथ झा के साथ स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद सभी अधिकारियों ने एक बैठक भी की. 

 

डायरेक्टर एस के सिन्हा ने कहा कि 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गए हैं, यहां से शीघ्र व्यवसायिक उड़ान शुरू करने की योजना है.  उन्होंने कहा कि डीजीसीए जितना जल्दी लाइसेंस देगा, उतना जल्दी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगा.

 

वहीं बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि लगभग कार्य पूरा हो गया है. जो मामूली बाधाएं है, उसे भी दूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो सामान एवं उपकरण है, उन्हें सुरक्षित करने उनके मेंटेनेंस के लिए आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही