Search

 
 
 

मेडिकल बोर्ड ने किया निशा भगत का पोस्टमार्टम , गुमला के चैनपुर में होगा अंतिम संस्कार

Ranchi News : घटना की सूचना मिलने के बाद निशा भगत के माता-पिता, भाई समेत अन्य परिजन रिम्स पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव लेकर गुमला के चैनपुर के लिए रवाना हो गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
 
परिजनों को सौंपा शव

Ranchi News : निशा भगत की आत्महत्या के बाद उनका शव रांची स्थित रिम्स अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन कर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

घटना की सूचना मिलने के बाद निशा भगत के माता-पिता, भाई समेत अन्य परिजन रिम्स पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव लेकर गुमला के चैनपुर के लिए रवाना हो गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

इस पूरे मामले पर मुख्यालय-1 के डीएसपी ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इसके साथ ही निशा भगत के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े  सुराग मिल सके.

 

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम निशा भगत के घर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटा चुकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना के पीछे जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही