Search

 
 
 

बिहार में CM फेस को लेकर पोस्टरबाजी, अगला मुख्यमंत्री कौन?

बिहार की सियासत में इन दिनों अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं. इस बीच गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में दिखने लगा है. गुरुवार को एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण के लिए दिल्ली रवाना हुए
 

Patna: बिहार की सियासत में इन दिनों अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं. इस बीच गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में दिखने लगा है. गुरुवार को एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण के लिए दिल्ली रवाना हुए, वहीं सम्राट चौधरी के भी दोपहर 3:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाने की खबर ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

 

कार्यालय के बाहर लगा था पोस्टबर

पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर एक पोस्टर लगाए जाने से नया विवाद शुरू हो गया. इस पोस्टर में “बाल्मीकि समाज संघ” के नाम से अपील की गई है. 

 

जिसमें सम्राट चौधरी को बिहार में सरकार का मुखिया बनाए जाने की मांग की गई है. हालांकि पोस्टर लगने के कुछ ही देर बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटा दिया. भाजपा ने साफ किया कि यह पोस्टर पार्टी ने नहीं लगाया गया था और इसका पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है.

 

पोस्टर का क्या मकसद

 बता दें, पोस्टर में सम्राट चौधरी के साथ राजेश कुमार बाल्मीकि की तस्वीर लगी थी. पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि पोस्टर लगाने के पीछे उद्देश्य क्या था—क्या यह किसी समर्थक की पहल थी या फिर सियासी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश? फिलहाल पोस्टर हटाए जाने की घटना ने सम्राट चौधरी के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा मिल गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही