Search

 
 
 

पोटका : खाई में गिरा पत्थरों से लदा डंपर, चालक की मौत

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड के ढेगाम के मीठा झरना पहाड़ी क्षेत्र में एक डम्पर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई. परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया. इधर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. यह दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर में हुई है. फिलहाल यह डम्पर किसका है? लाश का अंतिम संस्कार करवाने में किसकी साजिश है? यहां पर वैध रूप से खनन हो रहा है या अवैध रूप से? जैसे अनुत्तरित सवाल खड़े हैं. इस मसले में मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस को देर से सूचना मिली है. पुलिस छानबीन में जुटी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Potka-Dumper-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-students-closed-the-market-against-planning-policy/">मनोहरपुर

: नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों ने कराया बाजार बंद
जानकारी के मुताबिक डम्पर पहाड़ी से नीचे गिर गया था. क्षेत्र में चल रहे क्रशर प्लांट के लिए पत्थर की ढुलाई की जा रही थी. डम्पर के खाई में गिरने से इस दुर्घटना में डंपर के चालक चिरुगोड़ा निवासी मधु सोरेन की मौत हो गई. उसे शुक्रवार देर शाम को दफना दिया गया. इस घटना के संबंध में मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना देर से मिली है. वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Potka-Dumper-2.jpg"

alt="" width="600" height="332" /> इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-students-closed-markets-and-shops-demanding-cancellation-of-planning-policy/">चक्रधरपुर

: नियोजन नीति को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने बाजार व दुकानें कराई बंद
उन्होंने कहा कि शनिवार को पोटका के सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर जांच के लिए निकल चुके हैं. ग्रामीणों के मुताबिक इस क्षेत्र में पत्थर का कारोबार कुछ बाहरी कारोबारी करते हैं. पत्थर लेकर आने के दौरान डम्पर की पत्ती टूट गई, जिससे वह खाई में गिर गया. डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों से इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही क्रशर प्लांट के कागजात की जांच सीओ करेंगे. इस मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही