Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 22 जुलाई को 3 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते 22 जुलाई (बुधवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्र के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद फिर से पावर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.
 

Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते 22 जुलाई (बुधवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्र के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद फिर से पावर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.


इन इलाकों में रहेगा पावरकट


अयोध्यापुरी फीडर के अंतर्गत सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण आलू गोदम, चशायर होम रोड नं. तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. 


न्यू मोराबादी फीडर के अंतर्गत सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण आशा गार्डन कैंपस 2, सिंदवार टोली मोराबादी, बनिया टोली तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:


विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के कुछ क्षेत्रों में नंगे तार को कवर केबल में बदलने और पोल खड़ा करने के चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.


वहीं, चंदवे फीडर,  उलातू फीडर एवं सांडी फीडर के क्षेत्रों में पेड़ के डालियों की छंटाई की जाएगी. जिसके चलते सुबह 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण ओयना, चंदवे, चुट्टू, नेवरी, चारी, हुजीर, उलातू,बड़ा उलातू, छोटा उलातू,तापे, गांगुटोला,  नील कमल, भूसूर, डटमा, चाडू, सहेदा एवं इसके आसपास का क्षेत्र बिजली सप्लाई बंद रहेगी.


अवर प्रमंडल अपर बाजार के विद्युत शक्ति उपकेंद्र राजभवन के फीडर क्षेत्र में पेड़ के डालियों की छंटाई की जाएगी. इस कारण सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अंतु चौक, टैगोर हिल, मोराबादी, सरायटांड़ सहित आसपास के  क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही