Ranchi News: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 21 अगस्त (शुक्रवार) को कई मुहल्लों में पुराने एलटी नंगे तारों को बदलकर नए LT AB केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
चिड़िया घर, मधुबन बिहार, चकला क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से 3 बजे दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पावर सप्लाई बंद रहेगी. इस दौरान बूटी मोर, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल एवं आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे.
टाटीसिल्वे के अधीन प्लाण्डू फीडर के तहता बारू टोला (पुराना रामपुर) और रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने आर.डी.एस.एस कार्य किया जाएगा. इसके चलते रामपुर चौक के बाद का एरिया का 2 ट्रांसफार्मर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बन्द रहेगा.
वहीं, न्यू जगदीश नगर, लालगुटुवा, सुखदेव नगर काली मंदिर एवं न्यू शाहदेव नगर, कटहल मोड़ में सुबह 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

