Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 5 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

रांची के कई इलाकों में 5 अप्रैल रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने और मेंटेनेंस कार्य चलेगा. जिसकी वजह से रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी और कोकर सब-डिवीजन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची के कई इलाकों में 5 अप्रैल रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने और मेंटेनेंस कार्य चलेगा. जिसकी वजह से रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी और कोकर सब-डिवीजन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

ओरमांझी क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

ओरमांझी सब-डिवीजन के 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर में तार बदलने का काम होगा. जिसके चलते इरबा बाजार टांड़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे (तीन घंटे) तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं शिवाजी नगर, बूटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे (चार घंटे) तक बिजली नहीं रहेगी.

 

कोकर सब-डिवीजन के इन इलाकों में भी नहीं रहेगी बिजली 

कोकर अवर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले कई मोहल्लों में कल दिन के 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे (पांच घंटे) तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.  प्रभावित क्षेत्रों में कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास का इलाका, चुटिया, साई कॉलोनी, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम और आसपास के इलाके शामिल हैं. 

 

पहले ही निपटा लें जरूरी काम 

बिजली विभाग ने बताया है कि RDSS कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही