Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 26 अगस्त (बुधवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते 5 घंटे का पावरकट रहेगा. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
ये इलाकें होंगे प्रभावित
ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य के चलते दिन के 11बजे से 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल एवं आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
इसके अलावा हरमू के अंतर्गत चेतन टोली फीडर एवं 33KV हरमू-पून्दाग लाइन में पेड़ों के डाली की छटाई की जाएगी. इस कारण से सुबह 9 बजे से दोहपह के 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिससे शिवदयाल नगर, चेतन टोली, बुद्ध विहार एवं आसपास का क्षेत्र के प्रभावित होंगे.
एल-टी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने के कारण सुखदेव नगर काली मंदिर, सेंट्रल बैंक गली, रातु रोड एवं जगदीश नगर, लालगुटुवा की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

