Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 20 सितंबर (रविवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य और LT लाइन में केबलिंग का कार्य के चलते 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
ये इलाकें होंगे प्रभावित
रविवार को हरमू लाइन में मरम्मत कार्य किया जाएगा. इस कारण सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तक किशोरगंज, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, विद्यानगर, हिंदपीढ़ी, नेजाम नगर तथा आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
नाला रोड, गुरुनानक स्कूल व आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा. हटिया फीडर से अपर हटिया, नीचे हटिया, रिवर व्यू कॉलोनी, एकता नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन के 11 बजे से 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति पेड़ की डाली काटे जाने के कारण बाधित रहेगी.
साथ ही अलकापुरी फीडर के तहत आने वालों इलाकों में पेड़ की डालियों की छटाई की जाएगी. जिसके कारण अलकापुरी, डिबडीह, दाऊद नगर, न्यू पुंदाग, भगत कोचा समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
LT लाइन में कवर केबलिंग का कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम के 4:30 बजे तक कृष्णापुरी रोड नं. 5बी, कृष्णापुरी रोड नं. 8 व 9, चुटिया, अमेठिया नगर, नामकुम, कोकर डिवीजन ऑफिस बैंक कॉलानी, इलाही बॉवस कॉलोनी कोकर, धोबी घाट सरहुल नगर एवं आसपास का क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
पार्क प्राइम होटल मोराबादी, सब्जी मार्केट जतरा टांड एवं आसपास का क्षेत्र में दिन के 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक और ललित मुण्डा कॉलोनी ऑपोजिट टैगोर हिल एवं आसपास का क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

