Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 6 अक्टूबर (मंगलवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य और LT लाइन में केबलिंग का कार्य के चलते 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
ये इलाकें होंगे प्रभावित
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चुटिया में कृष्णापुरी रोड़ नं.5B, कृष्णापुरी रोड न. 13, महादेव मंडा, लोअर चुटिया, कोकर में मूर्ति गली, मिशन कॉलोनी नियर डॉन बोस्को स्कूल, राम नगर हैदरअली विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, महादेव मंडा फीडर में पेड़ की टहनियों की छटाई के लिए सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके चलते लोअर चुटिया, बेल बगान, नया टोली, समलोंग, मक्चुन्द टोली के क्षेत्र प्रभावित होंगे.
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अदालतहातु देवी मंडप के निकट, वृंदावन कॉलोनी दुर्गापूजा पंडाल के निकट, जगतपुरम कॉलोनी दुर्गापूजा पंडाल के निकट और सुकुरहुट्टू में बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आलम चौक, टॉप पुंदाग, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, शालीमार बाग, दीपाटोली, पंचम नगर, लाजपत नगर, साहू चौक, अमन ग्रीन सिटी इत्यादि स्थानों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुबह 10:45 बजे से शाम 3 बजे तक रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू, गड़के पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र बिजली सप्लाई बाधित रहेगा.
शाम 3:15 बजे से संध्या 6 बजे तक बरगावां, JAC कॉन्सिल, पानी फैक्ट्री, छोटानागपुर लॉ कॉलेज, नामकुम थाना, टाटा रोड क्षेत्र, शक्ति नगर नामकुम बाजार, चाय बागान, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आसपास का क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक चौक,ओरमांझी, उलातू, दहू, हरचंदा,सिलदिरी, तपे, चायबगान, बारीडीह, हटवाल, पांचा, चुटूपालू,पिस्का, बरतुवा, कुटे, उखरीद तथा आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुंडू शहरी क्षेत्र, नावाडीह टोली, अनुमंडल कार्यालय, कुम्हार टोली, तमाड़ थाना, बस स्टैंड, रायडीह मोड़, प्रखंड परिसर तथा आसपास का क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सोनाहातु बाजार टांड, दानाडीह, जित्तु, परमडीह, एडकिया, और कूदाडीह, नीमडीह आसपास के क्षेत्र बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
सुबह 8 बजे से दोपहर 10 बजे तक एड्रे हाउस, रेडियम रोड, सर्कुलर रोड, कचहरी रोड, डेप्टी पड़ा, एवं लैंड टैंक रोड आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. दिन के 12 बजे से शाम के 4 बजे तक परसटोली, न्यू परसटोली दर्जी मुहल्ला, एसओपी एवं आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पार्क प्राइम होटल मोराबादी एवं आसपास के क्षेत्र तथा जुडियो मॉल साइड गली दुर्गा पंडाल बोडिया रोड़ मोराबादी, बनिया टोली आर सी मिश्रा गली, मेनकी कॉम्प्लेक्स इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगा. आलम हॉस्पिटल नियर मस्जिद गली पहाड़ साइड, बरियातू दिवाकर नगर नियर श्रिया एनक्लेव में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुरहुरी, काटमकुली, रातू, मेखमंद्रो, सिमलिया, काठीटांड, तिलता, कमड़े, गोविंद नगर, पिर्रा, फ्रेंड्स कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक कब्रिस्तान गली, सुखदेव नगर; सिमलिया, चालाटोली एवं आसपास क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

