Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 8 सितंबर (मंगलवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य और LT लाइन में केबलिंग का कार्य के चलते 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
ये इलाकें होंगे प्रभावित
विद्युत उपकेन्द्र कोकर शहरी ओरमांझी के अंतर्गत उद्धव बाबू लेन और आसपास के क्षेत्रों में दिन के 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत उपकेन्द्र, चडरी के तहत कुंदन टायर, ताराबाबू लेन व आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
वहीं, पावर हाउस चुटिया के अंतर्गत छठ तालाब नियर टी.आर.डब्ल्यू एरिया में सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक बंद रहेगी. साथ ही कृष्णापुरी रोड़ नंबर 3 नियर नाला साइड चुटिया इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. जबकि कृष्णापुरी छठ तालाब रोड़ नंबर 1 के एरिया में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुखदेव नगर, काली मंदिर गली में दिन के 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

