Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 25 जुलाई को 7 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 25 जुलाई (शनिवार) को कई मुहल्लों में पुराने एलटी नंगे तारों को बदलकर नए LT AB केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 25 जुलाई (शनिवार) को कई मुहल्लों में पुराने एलटी नंगे तारों को बदलकर नए LT AB केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.

प्रभावित इलाकें

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान मौलाना आजाद कॉलोनी, कांटाटोली, लालपुर एवं आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

 

इसके अलावा प्लाण्डू फीडर के अंतर्गत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने रामपुर चौक के पास और बाद का एरिया तथा गांव में पावरकट रहेगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बरियातू फीडर अंतर्गत सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण मैथन मैरिज हॉल, नियर कैंनरा बैंक बरियातू के इलाकों में पावरकट रहेगा.

न्यू मोराबादी फीडर अंतर्गत सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस कारण बनिया टोली एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

 

फुटबॉल ग्राउंड फीडर अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगा. जिसके चलते फुटबॉल ग्राउंड कैम्पस मोराबादी गेट नंबर -28,29 एवं आसपास के इलाके में पावरकट रहेगा.

 

महादेव मंडा फीडर अंतर्गत सुबह 10:30 से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगा. इस दौरान बेलबगान नियर बिस्किट फैक्ट्री एवं आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

चुटिया पावर हाउस, फीडर -राम मन्दिर के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक पावरकट रहेगा. जिसके कारण धुम्सआ टोली मकचुंद टोली व आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी.

 

कोकर पावर हाउस, फीडर - अयोध्यापुरी के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पावरकट रहेगा. इस दौरान सम्फोर्ड हॉस्पिटल नियर बी.पी.सी.एल पेट्रोल पम्प का स्ट्रीट लाइट ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा.

 

कोकर शहरी पावर हाउस के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पावरकट रहेगा. जिसके कारण मौलाना आजाद कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही