Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे रहेगा पावर कट

Ranchi : बिजली विभाग इन दिनों हर दिन अलग-अलग इलाके में मरम्मत कार्य करने की वजह से पावर कट कर रही है. इसी संदर्भ में कल यानि 23 दिसंबर को को 33 केवी विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी.
 

Ranchi : बिजली विभाग इन दिनों हर दिन अलग-अलग इलाके में मरम्मत कार्य करने की वजह से पावर कट कर रही है. इसी संदर्भ में कल यानि 23 दिसंबर को को 33 केवी विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान 33/11 केवी पीएसएस पानी टंकी में मीटरिंग यूनिट स्थापित करने का कार्य किया जाएगा.


बिजली विभाग ने कहा है कि आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण 2 घंटे के लिए   शटडाउन लिया जा रहा है जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुचारू व सुरक्षित बनाया जा सके.


इस दैरान जिन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें -  बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, दिवाकर नगर, कुजूर टोला, बरगई, महावीर मेडिका, चेशायर होम रोड, रानी बागान सहित आसपास के अन्य इलाके शामिल हैं.


बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें. विभाग ने यह भी बताया कि कार्य समय से पहले पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. बिजली आपूर्ति में असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही