Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 5 नवंबर को साढ़े तीन घंटे का पावरकट

Ranchi News: 5 नवंबर (गुरुवार) को सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य पथ निर्माण विभाग की Agency  के जरिए किया जाएगा. सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रांची स्टेशन रोड, पटेल चौक, ओवर ब्रिज, सिरम टोली चौक , बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठर टोली, गणपत नगर, धुमसा टोली तथा आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाकों में 5 नवंबर (गुरुवार) को सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य पथ निर्माण विभाग की Agency  के जरिए किया जाएगा. जिसके कारण तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


इसे भी पढ़ें:

 

ये इलाकें होंगे प्रभावित

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रांची स्टेशन रोड, पटेल चौक, ओवर ब्रिज, सिरम टोली चौक , बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठर टोली, गणपत नगर, धुमसा टोली तथा आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 


दिन के 12:30 बजे से दोपह 2 बजे तक लोअर चुटिया, महादेव मंडा, बेल बगान, नया टोली, शास्त्री मैदान, समलोंग, मक्चुन्द टोली, राम हरि गार्डन, ऑक्सफ़ोर्ड के आसपास का शेत्र, हाई टेंशन कॉलोनी तथा आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.


दिन के 11 बजे दिन से 2:30 बजे दिन तक छोटी मस्जिद, बड़ा तालाब, छोटा तालाब, निजाम नगर, पुरानी रांची तथा आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही