Search

 
 
 

Ranchi News: डोरंडा के कई इलाकों में 8 अगस्त को घंटों बिजली रहेगी गुल

डोरंडा विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र के कई इलाकों में 8 अगस्त को करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने बताया कि बिरसा फीडर और हिनू फीडर से जुड़े कुछ ट्रांसफार्मरों में एलटी (लो टेंशन) के खुले तारों को एबी (एरियल बंच) केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: डोरंडा विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र के कई इलाकों में 8 अगस्त को करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने बताया कि बिरसा फीडर और हिनू फीडर से जुड़े कुछ ट्रांसफार्मरों में एलटी (लो टेंशन) के खुले तारों को एबी (एरियल बंच) केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा. इस कारण निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

विभाग के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी.जहां प्रकाश नगर, बंधु नगर, गांधीनगर, हिनू एयरपोर्ट रोड, खोखमा टोली, मौसम विभाग परिसर, स्टेट हैंगर और आसपास के मोहल्ले को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

 

बिजली विभाग ने कहा कि पुराने एलटी खुले तारों की जगह एबी केबल लगाने से बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद होगी. इससे तारों में फॉल्ट, शॉर्ट सर्किट, बिजली चोरी और खराब मौसम के दौरान होने वाली तकनीकी समस्याओं में कमी आएगी.भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है.

 

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखे.अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें.जिन घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली से चलने वाले उपकरणों का नियमित उपयोग होता है, वे वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 

बिजली विभाग ने कहा कि यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी.हालांकि, तकनीकी कारणों या मौसम की स्थिति के अनुसार कार्य की अवधि में बदलाव भी संभव है.विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य क्षेत्र में बेहतर और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही