Lagatar Desk : विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म रणबाली रिलीज को तयार है. जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो कि बेहद दमदार, एक्शन से भरपूर और भव्य है. लगभग 3 मिनट 47 सेकंड लंबा यह ट्रेलर तेलुगु सिनेमा के सबसे लंबे ट्रेलर्स में से एक बन गया है.
फिल्म की कहानी 1870 के दशक में मद्रास में आए भयानक अकाल के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ब्रिटिश शासन इस विपदा के समय भी केवल अपना मुनाफा देखता है, जिससे तंग आकर नायक अंग्रेजों के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व करता है
विजय देवरकोंडा इसमें रणबाली के मुख्य किरदार में हैं. वह बेहद आक्रामक, रफ एंड टफ और मस्कुलर अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग डिलीवरी को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं रश्मिका इसमें भी विजय की पत्नी जयम्मा का रोल प्ले कर रही हैं. ट्रेलर के शुरुआती हिस्से में दोनों के बीच की प्यारी और नोकझोंक भरी मैरिड लाइफ की झलक दिखाई गई है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है.

